फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: छेड़खानी कर जानलेवा हमले का आरोपी धरा

Wed, 20 Aug 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट पुलिस ने महिला की दुकान में जाकर तोड़फोड़ करने और छेड़खानी कर जानलेवा हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पड़ोसी दरबान सिंह निवासी रिठकुला लीती ने उसके चाय के होटल में आकर सामान तोड़ दिया। सामान बाहर फेंकने लगा। महिला ने जब उसे रोका तो उसने घर में घुसकर पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की।
जान से मारने की नीयत से चुन्नी से गला घोंटने का प्रयास किया। उन्होंने दुकान से बाहर भागकर जान बचाई। उसने वहीं पर रखे बेलचे से वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। आसपास के लोगों के आने के बाद आरोपी वहां से भाग गया।
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने धारा 109, 76, 352, 351(2), 333, 324(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया। गिरफ्तारी के लिए एसआई जीवन सामंत के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को रात में उसके घर से गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त बेलचा भी कब्जे में लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें