फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: प्राथमिक स्कूल तेलीहाट में धमका तेंदुआ, खौफ

Fri, 25 Jul 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। प्राथमिक विद्यालय तेलीहाट में दिनदहाड़े तेंदुआ धमक गया। विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र को बंद कराया गया।
विज्ञापन

तेलीहाट निवासी भावना देवी पत्नी ललित सिंह विद्यालय की समीप ही घास काट रही थी। अचानक उसे स्कूल के पीछे तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ उसके करीब आ रहा था जिसे देखकर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान विद्यालय तो बंद था लेकिन आंगनबाड़ी केंद्र खुला था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भागीरथी देवी भावना का शोर सुनकर बाहर निकलीं।
विज्ञापन

उन्होंने भी शोर किया। महिलाओं के शोर से तेंदुआ वहां से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही मेलाडुंगरी के पूर्व ग्राम प्रधान बलवंत सिहं भंडारी, दयाल काला, पूरन रावत मौके पर आए। वन विभाग के रेंजर महेंद्र गुंसाई भी वहां पहुंचे। तत्काल आंगनबाड़ी केंद्र को बंद कराया। वन विभाग की टीम ने आसपास गश्त की लेकिन तेंदुआ नहीं दिखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें