फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिला अस्पताल के सभी वार्ड और बेड हुए फुल

Fri, 25 Jul 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में एक बार फिर भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ गई है। हालात ऐसे हैं कि अस्पताल के सभी बेड रोगियों भर गए हैं। वायरल फीवर से ग्रसित मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण जनरल वार्ड और ट्रॉमा सेंटर में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

बदलते मौसम और मतदान के चलते एक दिन के अवकाश के बाद खुले जिला अस्पताल में शुक्रवार को मरीजों की भीड़ उमड़ी। अधिकांश लोग वायरल बुखार सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को ओपीडी 568 पहुंच गई। जिला अस्पताल के जनरल वार्ड के 43 बेड मरीजों से भर गए हैं। ऐसे में गैलरी में पांच अतिरिक्त बेड लगाकर रोगियों को भर्ती किया गया है।
इसके अलावा आईसीयू और एचडीयू में भी सभी बेड मरीजों से भर गए हैं। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण जरनल वार्ड के बाहर गैलरी में अतिरिक्त बैड लगाकर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार भर्ती मरीजों में अधिकतर मरीज वायरल फीवर से ग्रसित हैं।
विज्ञापन


सीएचसी कांडा में अल्ट्रासाउंड नहीं होने से जिला अस्पताल पहुंचे मरीज

कांडा। सीएचसी कांडा में अल्ट्रासाउंड नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को केंद्र से पहुंचकर वापस लौटना पड़ा। कई मरीजों ने अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल की दौड़ लगाई।
सीएचसी कांडा में सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड होते हैं। क्षेत्र की गर्भवतियां और अन्य मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए सप्ताह भर इंतजार करते हैं। शुक्रवार को रेडियोलॉजिस्ट के जिला अस्पताल में ही सेवा देने के चलते कांडा में गर्भवतियों और मरीजों को सेवा का लाभ नहीं मिल पाया। कई लोग अल्ट्रासाउंड के लिए 20 किमी का सफर कर जिला अस्पताल पहुंचे। एसीएमओ डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुमार अमित के वाहन में खराबी आने के कारण वह कांडा नहीं पहुंच पाए। उन्होंने जिला अस्पताल में ही मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए।

ट्रॉमा सेंटर, जनरल वार्ड, आईसीयू, एचडीयू में नर्सिंग स्टॉफ ड्यूटी दे रहा है। मौसम में बदलाव और ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत चुनाव समाप्त होने के कारण भीड़ अधिक हो रही है। मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल में उचित इंतजाम किए गए हैं। - डॉ. एसपी त्रिपाठी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें