फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 35 सड़कों पर यातायात रहा ठप, 15 पर यातायात सुचारू

विज्ञापन
कपकोट के भानी-हरसिंग्याबगड़ मोटरमार्ग में भूस्खलन से नदी में समाया सड़क का हिस्सा। स्रोत- ग्राम
विज्ञापन
बागेश्वर। मानसूनी बारिश का कहर जिले की सड़कों पर जमकर टूट रहा है। शुक्रवार रात हुई भारी बारिश के बाद कपकोट तहसील क्षेत्र की 35 सड़कों पर यातायात बाधित हो गया। पूरे दिन सड़कों को खोलने का काम चलता रहा। शाम तक 15 सड़कों पर यातायात सुचारू कराया। 20 सड़कों के अब भी बंद होने से करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भानी-हरसिंग्याबगड़, बैसौनी-पौसारी, रमाड़ी-कनौली, खड़लेख-भनार, सौंग-खलीधार, चचई, कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर, बदियाकोट-बोरबलड़ा, बदियाकोट-कुंवारी, बड़ेत, काफलीकमेड़ा, मुनार बैंड-सूपी, शामा-लीती-गोगिना, धरमघर-सनगाड़, भयूं-गडेरा, सौंग-मुनार, मुनार-गांसी, मिकिलाखलपट्टा, गुलम-परगड़ और चेटाबगड़ सड़क पर यातायात सुचारू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सड़कों के बंद होने से सरयू घाटी, रेवती घाटी के गांवों का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। मल्ला दानपुर के लोगों की आवाजाही पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें