बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने पंद्रहपाली समेत आसपास के 22 गांवों की संचार सेवा आधे महीने से अधिक समय तक खराब रहने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभाग को क्षेत्र में शीघ्र आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए हैं। डीएम भटगांई ने बताया कि शिकायत मिल रही है। उन्होंने भारत नेट के प्रधान महाप्रबंधक सुमित गुप्ता से वार्ता की। कहा कि संचार सेवा मूलभूत आवश्यकताओं में शामिल है। मानसूनकाल में संचार की सुलभता आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्र में संचार व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक गुप्ता ने डीएम को आश्वस्त किया है कि अगले दो दिनों के भीतर पंद्रहपाली क्षेत्र में संचार सेवाएं सामान्य कर दी जाएंगी। संवाद