कपकोट के हरसिला-जगथाना मोटरमार्ग में फंसी केमू की बस। स्रोत- ग्रामीण
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट तहसील क्षेत्र में सड़कों के बंद होने से टैक्सी कारोबार प्रभावित हो गया है। टैक्सी संचालक और चालकाें को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। 50 से अधिक टैक्सियों पर बारिश का सीधा असर पड़ा है।
कपकोट से सरयू घाटी, रेवती घाटी, पिंडर घाटी, बिचला दानपुर समेत क्षेत्र के सभी गांवों के लिए टैक्सियों का संचालन किया जाता है।
बीते एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के कारण कई सड़कों पर आवाजाही बाधित हो रही है। कुछ सड़कों पर चार दिन से यातायात ठप है।
अधिकतर सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। ऐसे में वाहनों पर अशर पड़ रहा है। टैक्सी एसोसिएशनों के अध्यक्ष दयाल बड़ती, विवेक कोरंगा ने बताया कि बारिश आते ही टैक्सी कारोबार के लिए मुश्किलें बढ़ जाती हैं। कई लोगों के वाहन खड़े हो गए हैं।