फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नगर के छह वार्डों में रातभर बिजली गुल

Mon, 23 Jun 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में मानसून काल की शुरूआत से शुरू हुआ बिजली संकट बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ नगरवासियों को भी परेशानी हो रही है। नगर के छह वार्ड में पूरी रात बिजली गुल होने से दिक्कत हुई। सुबह देर से बिजली आने के कारण कठायतबाड़ा पंपिंग योजना से भी पेयजल आपूर्ति पर असर पड़ा।
विज्ञापन

रविवार रात को करीब 11 बजे बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने लगी थी। इस दौरान तहसील रोड पर मुख्य लाइन में ब्लास्ट हो गया। केबल जलने से ज्वालादेवी वार्ड, नारायणदेव वार्ड, मंडलसेरा वार्ड, कठायतबाड़ा वार्ड, ठाकुरद्वारा वार्ड और नगर के कुछ स्थानों की बिजली गुल हो गई।
भारी बारिश के कारण कर्मचारी रात को फॉल्ट नहीं खोज सके। सोमवार सुबह से कर्मचारियों ने लाइन की जांच की। करीब आठ बजे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। कठायतबाड़ा पंपिंग योजना से जुड़े कठायतबाड़ा और ठाकुरद्वारा वार्ड में भी बिजली आने के बाद ही पेयजल आपूर्ति हो सकी। इससे पूर्व लोग पानी नहीं आने से परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ आनंद खोलिया ने बताया कि सुबह तड़के से लाइन की मरम्मत कर आठ बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें