बागेश्वर। जिले में ओलंपिक दिवस पर खेल विभाग ने कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में बिलौना की टीम ने कठायतबाड़ा की टीम को 2-0 और बालिका वर्ग में स्टेडियम ए की टीम ने मंडलसेरा की टीम को 6-4 से पराजित किया।
सोमवार को पंडित बीडी पांडेय परिसर के खेल मैदान में प्रभारी खेल अधिकारी किरन नेगी ने खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। बॉलीवाल प्रतियोगिता में बालक वर्ग के पहले मैच में स्टेडियम ए ने स्टेडियम बी को 2-0 से और दूसरे मैच में स्टेडियम ए की टीम ने कठायतबाड़ा की टीम को 2-0 से पराजित किया। बालिका वर्ग में स्टेडियम ए की टीम ने कठायतबाड़ा की टीम को 2-0 से हराया। जूनियर ताइक्वांडो के बालिका वर्ग के 42 किलो भारवर्ग में डॉली फर्स्वाण ने रिया गोस्वामी को, 44 किलो भारवर्ग में यामिनी कोरंगा ने तृप्ति कोरंगा को, 46 किलो भारवर्ग में इशिता तिरुवा को पराजित किया। बालक वर्ग के 46 किलो भारवर्ग में गोकुल गोस्वामी ने मानस सिंह, 48 किलो भारवर्ग में शुभम बिष्ट ने वैभव कांडपाल को और 51 किलोभार वर्ग में साहिल कनवाल ने पियूष गढ़िया को पराजित किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को खेल विभाग की ओर से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राजेंद्र सिंह दफौटी, गणेश धपोला, गीता, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।