फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नीलेश्वर और चंडिका के आसपास के क्षेत्र में लगी आग

Sat, 07 Jun 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के नीलेश्वर क्षेत्र में लगी आग को बुझाते वन विभाग के कर्मचारी। स्रोत- वन विभाग
विज्ञापन
बागेश्वर। मौसम साफ होने से तापमान बढ़ा तो जंगलाें के जलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय के नीलेश्वर और चंडिका मंदिर के समीपवर्ती क्षेत्र में आग लग गई। वन विभाग और फायर सर्विस की टीम ने आग को काबू किया।
विज्ञापन

शनिवार को नीलेश्वर मंदिर के समीप के जंगल में अचानक आग लग गई। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारी वहीं निगरानी पर थे। उन्होंने समय रहते आग को काबू कर बड़ा नुकसान होने से बचाया। इस दौरान वन कर्मी को फिसलने से हल्की चोट भी आई। शाम के समय चंडिका मंदिर के समीप आग लग गई। दमकल और वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर आग को काबू किया। रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि नीलेश्वर जंगल में बिजली की लाइन पर स्पार्किंग होने से आग लगी थी। दोनों स्थानों पर समय रहते आग काबू करने से बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें