फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: छह महीने में उखड़ने लगा डामर

Sat, 07 Jun 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। लौबांज-रतमटिया-कौलाग सड़क पर छह महीने पहले किया गया डामर उखड़ने लगा है। जगह-जगह सड़क बदहाल होने लगी है। वाहन चालकों और यात्रियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लंबे समय से बदहाल सड़क में इस साल की शुरूआत में डामरीकरण किया गया था। दस किमी लंबी सड़क के करीब छह किमी में हुआ डामर अब उखड़ने लगा है। कुछ जगहों पर पूरी तरह से डामर उखड़ने से दिक्कत बढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शुरुआत से लेकर रटमटिया गांव तक सड़क उखड़ गई है। कई बार दोपहिया वाहन सवार रपट रहे हैं।
ग्रामीण नीमा चिलवाल, कमला चिलवाल, दीपा देवी, प्रेमा देवी सुंदर सिंह, कैलाश सिंह आदि ने कहा कि कई साल से मांग करने के बाद डामरीकरण किया था लेकिन डामर उखड़ने लगा है। कार्य की गुणवत्ता सही नहीं होने से परेशानी उठानी पड़ रही है। अगर विभाग जल्द सड़क की सुध नहीं लेगा तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। लोनिवि के ईई एसके पांडेय ने कहा कि जेई को भेजकर सड़क की जांच कराई जाएगी। गड्ढों को जल्द भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें