फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गांधीवादी विचार से वर्तमान समय की चुनौतियों के समाधान पर चिंतन

Sat, 07 Jun 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कौसानी/बागेश्वर। अनासक्ति आश्रम में तीन दिवसीय यूथ फॉर ट्रूथ कार्यशाला का शुभारंभ हो गया। कार्यशाला में वर्तमान समय की चुनौतियों का गांधीवादी विचार से समाधान विषय पर चिंतन किया जा रहा है। रविवार को कार्यशाला को पद्मश्री राधा बहन संबोधित करेंगी। आश्रम से बाजार तक शांति, सद्भावना और न्याय के लिए मौन जुलूस निकाला जाएगा। कार्यक्रम में 50 से अधिक लोग भागीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यशाला के शुभारंभ पर शिविर के संयोजक व मुख्य वक्ता राम दत्त त्रिपाठी ने कहा कि आज गांधी विचार की प्रासंगिकता बढ़ गई है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांधी दर्शन से युवाओं को परिचित कराना है। कार्यशाला में वक्ताओं ने अनासक्ति आश्रम में युवाओं की भागीदारी, सत्य अहिंसा से सामाजिक बंधुत्व, गांधी के विचार और आज का समाज विषय पर स्थानीय युवाओं से संवाद किया। कार्यक्रम में बनारस, लखनऊ, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल से आए गांधी विचारकों ने कहा कि देश के आज के परिपेक्ष में गांधी दर्शन का महत्व बढ़ गया है।
गांधी ने आज से एक दशक पहले कौसानी में रहकर अनासक्ति योग की भूमिका लिखी। उन्होंने समाज को जो दिशा दी उसे भुलाया नहीं जा सकता है। कार्यशाला में पद्मश्री राधा बहन कौसानी में शराब की दुकान खुलने के मुद्दे को गंभीरता से उठाएंगी। कार्यक्रम में विशाल शिव हरे, जितेंद्र पूरी, विशाल शर्मा, सुदर्शन, कमल सिंह, भुवन पाठक, गोपाल राम, गिरीश तिवारी, प्रो. पीसी तिवारी, इख़लाख हुसैन, राधा भट्ट, नीमा वैष्णव, हिमांशी तथा राजीव लोचन साह, जागृति राही, अश्विन झाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें