फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पूर्व सैनिक को आठ किमी पैदल सड़क तक लाए ग्रामीण, रोड की सुविधा से वंचित है हांप्टी कापड़ी

Thu, 05 Jun 2025 02:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

कपकोट के बिचला दानपुर का हांप्टी कापड़ी गांव से सड़क तक पहुंचने के लिए आठ किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। गांव के पूर्व सैनिक बीमार हो गए। उनके पेट में तेज दर्द उठा। दर्द बढ़ता देखकर ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल लाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
कपकोट के हाम्टी कापड़ी में मरीज को डोली से सड़क तक ले जाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर जिले के कई गांव अब भी वाहन सुविधा से वंचित हैं। डोली पर मरीजों को सड़क तक पहुंचाना इन गांवों के लोगों की नियति बन गई है। ऐसे ही गांवों में कपकोट के बिचला दानपुर का हांप्टी कापड़ी गांव भी शामिल है। गांव से सड़क तक पहुंचने के लिए आठ किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है।

विज्ञापन


बीते मंगलवार को गांव के पूर्व सैनिक हवलदार हयात सिंह पुत्र कल्याण सिंह बीमार हो गए। उनके पेट में तेज दर्द उठा। दर्द बढ़ता देखकर ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल लाने का निर्णय लिया। ग्रामीण दिनेश सिंह, मोहन सिंह, मेहरबान सिंह, महेंद्र सिह, पुष्कर सिंह, दयाल सिंह, तारा सिंह, पुष्कर सिंह आदि ने उन्हें डोली की मदद से सड़क तक पहुंचाया। ग्रामीण यशपाल सिंह ने बताया कि सड़क तक आने के लिए चढ़ाई पार करनी पड़ती है। मरीज को डोली पर लाने में काफी दिक्कत होती है।

ग्रामीणों ने बताया कि दस अगस्त 2021 को गांव के लिए स्वीकृति सड़क का अब तक निर्माण नहीं हो सका है। बार-बार शासन-प्रशासन से मांग कर लोग परेशान हो चुके हैं। अगर एक महीने में कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो शामा-गोगिना मार्ग को जाम किया जाएगा। चेतावनी देने वालों में कुंदन सिंह, हर्ष सिंह कोरंगा, चंदन सिंह, उमा देवी, मोहिनी देवी, नरेंद्र सिंह, चनर सिंह, राम सिंह आदि हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें