फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आधुनिक तकनीक और प्राकृतिक खेती के बारे में बताया

Thu, 05 Jun 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
काफलीगैर (बागेश्वर)। जिले के ग्रामीण अंचलों में विकसित कृषि अभियान चलाया जा रहा है। कृषि विशेषज्ञ और वैज्ञानिक गांव-गांव जाकर लोगों को खेतीबाड़ी की उन्नत तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि जिले के सभी 405 ग्राम पंचायतों के किसानों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। प्रत्येक न्याय पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में आसपास के गांवों से किसानों को बुलाया जा रहा है। बुधवार को तीनों ब्लॉकों के नौ ग्राम पंचायतों के किसानों को जागरूक किया। इस दौरान उन्हें प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य, आधुनिक कृषि तकनीक, कृषि उपकरण समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें