फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जनता दरबार में उठी में पेयजल की समस्या

Mon, 05 May 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के तहसील सभागार में लोगों की समस्या सुनते डीएम। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने तहसील सभागार में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने सीएम हेल्पलाइन और हैलो बागेश्वर में दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित जनता दरबार में मेहनरबूंगा निवासी देवराम ने सड़क निर्माण के मलबे को उपजाऊ भूमि में डालने से रोकने की मांग की। डीएम ने लोनिवि के ईई इस पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। खबडोली निवासी मोहन सिंह ने गांव में गो- सदन खोले जाने पर आपत्ति जताई और दूसरे स्थान पर खेालने की मांग की।
बिलौनासेरा निवासी बसंत लाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग की। डीएम ने ईओ को उनके आवेदन पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। रणकुड़ी निवासी मदन नाथ ने अंशदान दिलाने का आग्रह किया। बिलौनासेरा निवासी घनश्याम तिवारी ने गांव की पेयजल योजना को जल संस्थान या नगर पालिका के अधीन करने की मांग की। पीपल चौक मंडलसेरा निवासी रेवती देवी ने पड़ोसी के छत के पानी से घर की दीवार को हो रहे नुकसान से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्वालादेवी वार्ड की सभासद नीमा जोशी ने पेयजल समस्या से निजात दिलाने की मांग की। अढोली निवासी कमला देवी ने विधवा पेंशन स्वीकृत करने की मांग की। माजिला निवासी अर्जुन सिंह ने जोगाबाड़ी गुफा को पर्यटन सर्किट में जोड़ने और स्थायी हैलीपैड स्वीकृत कराने की मांग की। डीएम ने पर्यटन अधिकारी को इस पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान सज्जन सिंह, तारा देवी, ठाकुर सिंह परिहार ने शिकायतें दर्ज कर उनका समाधान करने की मांग की। डीएम ने हैलो बागेश्वर और सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन स्तर पर सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त होने वाली शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाती है। उन्होंने शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम एनएस नबियाल, एसडीएम जीतेंद्र वर्मा, अनिल सिंह रावत, सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, डीपीओ डॉ. मंजुलता यादव, ईई लोनिवि संजय पांडे, जल निगम के ईई वीके रवि, जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें