फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गर्मी के तेवर तल्ख, एसी-कूलर और पंखों की बिक्री बढ़ी

Sat, 26 Apr 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। गर्मी के तेवर तल्ख होने के साथ ही बाजार में एसी, कूलर और पंखों की मांग बढ़ गई है। दुकानदारों ने एसी के कारोबार की ओर भी अपना हाथ बढ़ाया है। खासकर कार्यालयों में कूलर की अच्छी-खासी मांग है। बाजार में बढ़ी मांग देखते हुए व्यवसायी कूलर, एसी का पूरा स्टॉक रख रहे हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कंपनियों के कूलर के दाम में करीब 10 से 15 फीसदी तक का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

पिछले साल की तुलना में कूलर की कीमत चार से पांच सौ, एसी एक हजार रुपये तक और पंखों की कीमत 200 से 400 रुपये तक बढ़े हैं। गर्मी बढ़ने के बाद माल रोड, स्टेशन रोड, दुग बाजार, तहसील रोड, कांडा रोड, पिंडारी रोड सहित कई स्थानों में ये सामान बिक रहा है। व्यापारी कवि जोशी का कहना है कि पिछले तीन चार दिनों से एसी, कूलर, पंखा और फ्रिज की बिक्री बढ़ गई है। बाजार में कई कंपनियों के सीलिंग फैन 1300 से लेकर पांच हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। लोकल कंपनी के सीलिंग फैन के दाम 1200 से लेकर 2500 रुपये तक हैं।
मिट्टी के घड़ों की भी हो रही है खूब
बागेश्वर। बाजार में इन दिनों लोग मिट्टी के घड़े भी खूब खरीद रहे हैं। बाजार में 200 से 300 रुपये तक घड़े बिक रहे हैं। कई लोग मैदानी क्षेत्रों भी सस्ते दामों में घड़े मंगा रहे हैं। बाजार में नारियल पानी, आइसक्रीम सहित कई अन्य शीतल पेय पदार्थों की भी बिक्री बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें