फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ट्रक यूनियन ने दी एक अप्रैल से आंदोलन की चेतावनी

Sun, 23 Mar 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। जिले में खड़िया खनन पर रोक लगने से ट्रक संचालकों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। कारोबारियों ने 31 मार्च तक खनन पर लगी रोक हटाने की मांग की है। निर्धारित समय पर मांग पूरी नहीं होने पर एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रविवार को गरुड़ में हुई ट्रक यूनियन की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जिले में खनन पर पूर्ण पाबंदी लगी है। जिले में खड़िया खनन पर रोक लगने से ट्रक व्यवसाय काफी प्रभावित हो गया है। ट्रक मालिकों को रोजाना नुकसान उठाना पड़ रहा है। चालक- परिचालकों की आर्थिक हालत भी खराब है। ट्रक यूनियन ने सरकार से ठोस नीति बनाकर खनन शुरू करवाने की मांग की। इस मौके पर राजेंद्र पाठक, शंकर सिंह रावत, संजय फर्स्वाण, प्रकाश रावल, केदार सिंह, अमित बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें