फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: केमू की 12 बसें नहीं चलीं, रोडवेज ने चलाईं दो अतिरिक्त सेवाएं

Sun, 16 Mar 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। होली के बाद बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंड पर रौनक दिखने लगी है। चालक, परिचालकों के अवकाश पर रहने से केमू की अधिकतर बसों का संचालन सुचारू नहीं हो सका है। रोडवेज ने दिल्ली रूट पर दो अतिरिक्त बसों का संचालन किया।
विज्ञापन

छलड़ी के दिन केमू बसों का संचालन पूरी तरह से प्रभावित रहा था। टैक्सी स्टैंड भी सुनसान थे। रविवार को सामान्य दिनों की तरह टैक्सी स्टैंड पर वाहन और यात्रियों की आवाजाही सुचारू हो गई थी। केमू स्टेशन पर भी बसों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया था। कुछ चालक-परिचालकों के अवकाश से नहीं लौटने के चलते बागेश्वर से हल्द्वानी रूट पर चलने वाली 20 बसों के सापेक्ष 11 ही चलीं। नौ बसों का संचालन बाधित रहा। रामनगर रूट की तीन बसें भी नहीं चलीं। स्टेशन से हल्द्वानी रूट की 11, पिथौरागढ़ की दो, बनकोट और गंगोलीहाट की एक-एक बस का संचालन हुआ।
केमू स्टेशन के इंचार्ज केडी भट्ट ने बताया कि रामनगर की कोई बस यहां रुकी नहीं थी। हल्द्वानी की बसें चालक और परिचालकों के नहीं पहुंचने से बाधित रहीं। रोडवेज डिपो के कार्यशाला प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि होली के दौरान भी सभी सेवाएं सुचारू थीं। प्रवासियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिल्ली के लिए दो अतिरिक्त बस सेवाएं चल रही हैं। अस्थायी रूप से चल रहीं इन सेवाओं का संचालन प्रवासियों की भीड़ रहने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें