फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: हल्द्वानी, दून से 13 यात्री आए, गरुड़ से गए सिर्फ चार

Wed, 12 Mar 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। मेलाडुंगरी हेलीपैड से देहरादून और हल्द्वानी के लिए शुरू हुई हेलीसेवा के दूसरे दिन दोनों सेवाएं चलीं। हालांकि दून और हल्द्वानी से आने वाले यात्रियों की संख्या के सापेक्ष बाहर जाने वालों की संख्या बेहद कम रही।
विज्ञापन


बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे हल्द्वानी से पांच यात्रियाें को लेकर हेलिकॉप्टर मेलाडुंगरी पहुंचा। वापसी में कोई यात्री नहीं होने पर खाली गया। दोपहर 12 बजे देहरादून से दो यात्रियों को लेकर आया हेलिकॉप्टर भी वापसी में खाली गया। दोपहर 1.40 बजे चार यात्रियों को लेकर गरुड़ पहुंचे हेलिकॉप्टर को भी वापसी में यात्री नहीं मिले। हल्द्वानी से शाम चार बजे दो यात्रियों को लेकर आए हेलिकॉप्टर में चार यात्री सवार होकर गए। हैरिटेज एविएशन के प्रबंधक अभिलाष पटवाल ने बताया कि गरुड़ के लिए दोनों सेवाओं में 13 यात्री आए थे। वापसी में केवल हल्द्वानी के लिए चार सवारियां गईं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें