फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 4.21 लाख से दुरुस्त होगा कॉजवे

Wed, 12 Mar 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। उत्तरौड़ा-लीली सड़क में क्षतिग्रस्त कॉजवे के सुधारीकरण के लिए 4.21 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधीन सड़क पर जल्द ही मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने आपदा मोचन निधि से सड़क के क्षतिग्रस्त कॉजवे की मरम्मत के लिए 4.21 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की है। सड़क के किमी छह से किमी 11.40 के बीच कई स्थानों पर कॉजवे क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
कॉजवे में बाहर निकली सरिया दुर्घटनाओं को दावत दे रही हैं। बरसात के दौरान वाहन चालकों और राहगीरों को इन कॉजवे से आवाजाही करने में परेशानी होती है। दुर्घटना के खतरे को कम करने के लिए क्षेत्रवासी कॉजवे की मरम्मत की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

आवंटित धनराशि से क्षतिग्रस्त कॉजवे की मरम्मत होने की उम्मीद है। लोनिवि के ईई अमित पटेल ने बताया कि उत्तरौड़ा-लीली सड़क के कॉजवे के पुनर्निर्माण के लिए फरवरी में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ठेकेदार के साथ अनुबंध होते ही दो माह के भीतर कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें