फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जुलाई में खुल सकेंगे सुमित्रानंदन पंत बालक छात्रावास के बंद दरवाजे

Sun, 09 Mar 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में सुमित्रानंदन पंत बालक छात्रावास पिछले साढ़े चार साल से बंद है। छात्रावास में सुविधाएं होने के बावजूद छात्र-छात्राओं को आवासीय सुविधा नहीं मिल पा रही है, अब परिसर प्रशासन ने नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छात्रावास को संचालित करने का निर्णय लिया है। जुलाई से छात्रावास के संचालित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वर्ष 1974 में परिसर में सुमित्रानंदन पंत छात्रावास का निर्माण किया गया था। छात्रावास में 40 छात्रों के लिए बेड, फर्नीचर, शौचालय आदि की व्यवस्था की गई थी। वर्ष 2020 में छात्रों के लिए छात्रावास बंद किया गया। 2020-21 में जीर्णोद्धार के लिए बजट प्राप्त होने पर 47.89 लाख की लागत से छात्रावास में मरम्मत के कार्य किए गए। 19 जून को छात्रावास वापस परिसर प्रशासन को हस्तांतरित कर दिया गया था लेकिन आठ माह बीतने पर भी छात्रावास ज्यों का त्यों है। वॉर्डन, सुरक्षा आदि के फेर में अब तक छात्रावास का संचालन नहीं हो सका है। छात्र-छात्राएं ज्ञापन सौंप कर छात्रावास के नियमित संचालन की मांग कर रहे हैं। परिसर प्रशासन ने जुलाई माह से छात्रावास संचालित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

निदेशक प्रो. जीसी साह ने बताया कि वार्डन की नियुक्ति की जाएगी। जुलाई से छात्रावास को संचालित करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें