फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तीन दिन से खराब है देहरादून की बस, बागेश्वर डिपो सुचारू करा रहा सेवा

Mon, 02 Dec 2024 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर से देहरादून चलने वाली देहरादून डिपो की बस तीन दिन से खराब है। वर्तमान में बागेश्वर डिपो की बस चलाकर सेवा को सुचारू कराया गया है। जिले की लंबे समय से खराब चल रही दो बसों की अब तक मरम्मत नहीं हो सकी है। कलपुर्जों के इंतजार में बसों की मरम्मत में देरी हो रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को देहरादून जाने वाली बस स्टेशन पर जाकर खराब हो गई थी। सेवा को सुचारू रखने के लिए जिले से दूसरी बस भेजी गई थी। अब भी देहरादून वाली बस की मरम्मत के लिए कलपुर्जों के आने का इंतजार चल रहा है। डिपो की दो बसें इंजन में खराबी आने के कारण लंबे समय से खड़ी हैं। एक बस अल्मोड़ा डिपो की कार्यशाला में है, जबकि दूसरी जिले में ही खड़ी है। रोडवेज के कार्यशाला प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि देहरादून डिपो से बस की मरम्मत के लिए कलपुर्जे आने हैं। इसके बाद बस की यहीं मरम्मत कराई जाएगी। डिपो की बसों के इंजन में खराबी है। कलपुर्जे पहुंचने के बाद ही इनकी भी मरम्मत हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें