फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: यूपीएस, एनपीएस का विरोध, ओपीएस की मांग के लिए प्रदर्शन

Wed, 04 Sep 2024 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। यूनिफाइड पेंशन स्कीम के विरोध और पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़े कर्मचारियों ने बांह में काला फीता बांधकर कार्य किया। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल होने तक संघर्ष जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पालनी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विकास भवन परिसर में नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग कर रहे हैं। पहले सरकार एनपीएस लाई, अब यूपीएस लाकर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की जा रही है। चार सितंबर को कर्मचारी एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। इस मौके पर संतोष कुमार जोशी, धरम सिंह कोरंगा, पंकज सिंह मेहता, चंदन, हेमा, पुष्पा, प्रिया, ममता, मनीषा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें