फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: भारी बारिश से एक मकान ध्वस्त, दो घर हुए क्षतिग्रस्त

Wed, 31 Jul 2024 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में पिछले दो दिनों में हुई बारिश से एक मकान ध्वस्त हो गया है जबकि दो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई घरों के आंगनों को भी बारिश से नुकसान हुआ है। बारिश के दौरान भूस्खलन और मलबा आने से 11 सड़कों पर यातायात बाधित है। सड़कों के बंद होने से करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह तक के आंकड़ों के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में कपकोट विकासखंड में 12.5 और बागेश्वर ब्लाॅक में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के दौरान फुलवाड़ीगूंठ निवासी राजेश गिरी गोस्वामी पुत्र दीवान गिरी गोस्वामी का आवासीय मकान ध्वस्त हो गया। चचई निवासी रघुवर राम पुत्र बहादुर राम और जेठाई निवासी कृपाल सिंह पुत्र दलीप सिंह के आवासीय घर भी बारिश से टूट चुके हैं। पीतांबर पुत्र दामोदर निवासी भयेड़ी और कुंदन सिंह पुत्र धन सिंह निवसी बोहाला के मकानों को खतरा पैदा हो गया है।
जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हरिनगरी-पय्या, रमाड़ी-कनौली, असों-बसकूना, बदियाकोट-बोरबलड़ा, काफलीकमेड़ा, कपकोट-कर्मी, धरमघर-माजखेत, भयूं-गडेरा, सीरी, बघर और नामतीचेटाबगड़ मोटर मार्गों पर भूस्खलन और मलबा गिरने से यातायात बाधित है। सड़कोंं को खोलने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें