फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: चार सड़कों पर सुचारू नहीं हुआ यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मानसूनी बारिश के दौरान भूस्खलन होने और मलबा गिरने से बंद चार सड़कों पर अब तक यातायात सुचारू नहीं हो सका है। जिले में बारिश का दौर जारी होने से सड़कों को खोलने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

शनिवार की रात को कपकोट में 20 मिमी, गरुड़ में 11 मिमी और बागेश्वर में चार मिमी बारिश हुई। रविवार को दिन में मौसम साफ रहा, लेकिन शाम होते-होते फिर बारिश होने लगी। लगातार हो रही बारिश के बीच लंबे समय से बंद सड़कों को खोलने का काम सुस्त गति से हो रहा है। कपकोट की बदियाकोट-बोरबलड़ा और काफलीकमेड़ा सड़कों को बंद हुए 25 दिन से अधिक का समय बीत गया है। सीरी और पोथिंग-शोभाकुंड मोटर मार्ग पर भी यातायात बाधित होने से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सड़कों को खोलने का काम जारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें