फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ओएफसी कटने से कपकोट में बीएसएनएल सेवा धड़ाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट में बीएसएनएल की संचार सेवा ओएफसी कटने से बाधित हो गई है। शनिवार की सुबह हरसीला के समीप ओएफसी कट गई जिसके कारण पूरे क्षेत्र की संचार सेवा प्रभावित हुई है। मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवा बाधित है। लोगों को फोन पर बात करने के लिए निजी नेटवर्क कंपनियों का सहारा लेना पड़ रहा है। संचार सेवा बाधित होने का असर कार्यालयों और व्यापारियों के कामकाज पर भी पड़ रहा है। इधर, बीएसएनएल के डीई आशीष निगम ने बताया कि लाइन की मरम्मत का काम चल रहा है। रविवार तक सेवा बहाल करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें