फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिला कार्यक्रम अधिकारी की कार पलटी, बाल-बाल बचीं

Sun, 28 Jul 2024 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा/बागेश्वर। कांडा के चंतोला में आयोजित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में प्रतिभाग करने जा रहीं प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी रेनू नगरकोटी का सरकारी वाहन अनियंत्रित होकर कार सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अन्य कर्मचारियों के साथ सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए चंतोला जा रही थीं। सुबह करीब पौने ग्यारह बजे कार चंतोला के पास पहुंची थी कि गाड़ी सड़क पर पलट गई। चालक मदन मोहन ने बताया कि कार का ब्रेक फेल हो गया था। कार को नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन कार सड़क पर पलट गई। वाहन में चालक समेत चार लोग सवार थे।
बारिश के मौसम में इस तरह के सरकारी कार्यक्रमों के आयोजन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया का कहना है कि बरसात के सीजन में इस तरह के कार्यक्रमों को स्थगित करने के लिए आला अधिकारियों से कहा जा रहा है। वर्षाकाल में इस प्रकार के कार्यक्रमों पर रोक लगवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें