फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कुंती नाले की निकासी के लिए प्रदर्शन

Sun, 28 Jul 2024 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। वर्षों से मंडलसेरा के पीपलचौक क्षेत्र के लोगों के लिए मुसीबत बने कुंती नाले को लेकर इलाके के लोगों का गुस्सा फूट गया। इलाके के लोगों ने कुंती नाले की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग के लिए प्रदर्शन किया। विधायक आवास पहुंचकर विधायक का घेराव किया।
विज्ञापन

बारिश के बीच मंडलसेरा में एकत्र लोगों ने बरसाती नाले की निकासी की व्यवस्था न होने के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि कुंती नाला हर बरसात में लोगों के लिए परेशानी उत्पन्न करता है। लोगों के घरों में मलबा, बरसाती पानी घुसता है। पिछले 12 वर्ष से समस्या है। जनप्रतिनिधियों के साथ ही पूर्व और वर्तमान डीएम दौरा कर नाले की समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन दे चुके हैं लेकिन समाधान नहीं किया। हर चुनाव में नेता समस्या का समाधान करने का आश्वासन देते हैं लेकिन कुछ करते नहीं हैं।
प्रदर्शन के बाद इन लोगों ने विधायक पार्वती दास के आवास पर पहुंचकर विधायक का घेराव किया। विधायक को दिए ज्ञापन में समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। विधायक ने कहा कि नाले की निकासी के लिए बजट मंजूर हो गया है। बरसात के कारण काम नहीं हो पा रहा है। बरसात के बाद निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। प्रदर्शन, घेराव में किशन विश्वकर्मा, सोनू मलड़ा, नैन सिंह, हरीश देवली, जगदीश चंद्र पांडे, हरीश धपोला, संजय धपोला, महेश नगरकोटी, गिरीश धौनी, खीम सिंह, भुवन चौबे आदि शामिल थे।
विज्ञापन


सड़क पर छोड़ दिया नाले का मुहाना

बागेश्वर। बरसाती नाला कुंती कई वर्षों से बरसात में लोगों के लिए परेशानी खड़ी करता है। सरकारी तत्र ने बरसाती नाले की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की है। नाले का मुहाना सड़क पर छोड़ दिया है। सड़क पर बहने वाला नाला बरसात में उफना जाता है। मंडलसेरा बाईपास के साथ ही पीपलचौक को जाने वाली सड़क मलबे, कीचड़ से पट जाती है। सड़क नाले का रूप धारण कर लेती है। लोगों के मकानों में मलबा घुसता है। आम लोगों के साथ ही स्कूली बच्चों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें