फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काभड़ी भ्योल से बोल्डर गिराने पर विचार करें महकमे : डीएम

Wed, 10 Jul 2024 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने खतरे की आशंका को देखते हुए कपकोट मार्ग पर आरे के पास काभड़ी भ्योल का निरीक्षण कर काभड़ी भ्योल में स्थित बोल्डरों को गिराने के तरीके पर विचार करने के निर्देश सड़क निर्माण महकमों को दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मार्ग पर खतरे की आशंका है। उन्होंने एनडीआरएफ, बीआरओ, लोनिवि, पीएमजीएसवाई और राजस्व विभाग को सर्वे करने के निर्देश दिए। स्थायी समाधान होने तक सड़क के दोनों ओर पुलिस चेक पोस्ट बनाने के साथ ही चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। खतरे वाले स्थान पर हाईमास्ट लाइट लगाने के निर्देश भी दिए।
डीएम ने पहाड़ी पर आ रही दरारों का निरीक्षण किया। ड्रोन से विस्तृत सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ लोनिवि, बीआरओ, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को खतरा कम करने के उपायों पर विचार करने के लिए कहा। कहा कि कार्य करने के दौरान इस स्थान से आवाजाही रोकनी पड़ेगी। पैदल चलने वालों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए राजस्व विभाग और एनडीआरएफ दो दिन के भीतर वैकल्पिक मार्ग तैयार करें। उन्होंने चट्टान का भूगर्भ वैज्ञानिक से सर्वे कराने के लिए कहा। निरीक्षण में एडीएम एनएस नबियाल, एसडीम अनुराग आर्य, जितेंद्र वर्मा, तहसीलदार दलीप सिंह, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें