फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बदहाल सेवाओं से गुस्सा

Sun, 18 May 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं से लोगों में गुस्सा है। नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर विभाग से चिकित्सकों की नियुक्ति करने और सुविधाओं का विस्तार करने की मांग की है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को गरुड़ क्षेत्र के लोग सीएचसी बैजनाथ में एकत्र हुए। उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अस्पताल में नगर पंचायत क्षेत्र के अलावा 106 ग्राम पंचायतें और चमोली जिले के सीमावर्ती गांवों से लोग बड़ी संख्या में उपचार के लिए आते हैं। सुविधाएं नहीं होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है। अस्पताल एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ के भरोसे चल रहा है। यहां तैनात फिजिशियन हफ्ते में मात्र तीन दिन सेवा देते हैं। बाकी तीन दिन वह जिला अस्पताल में सेवा देते हैं। रेडियोलॉजिस्ट भी यहां सप्ताह में दो दिन सेवा दे पाते हैं।
स्थानीय निवासी प्रकाश रावल का कहना है कि बैजनाथ अस्पताल में देवाल, ग्वालदम, थराली से भी मरीज अल्ट्रासाउंड और अन्य उपचार कराने आते हैं। यहां सुविधा नहीं मिलने के कारण उनको 22 किलोमीटर दूर बागेश्वर की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन

देवाल से आए आनंद सिंह ने बताया कि सुबह से अपने बच्चे को लेकर लाइन में लगे थे लेकिन उनका नंबर एक बजे तक भी नहीं आया। निराश होकर प्राइवेट अस्पताल में बच्चे का उपचार कराया। इस मौके पर रविंद्र बिष्ट, प्रशासक ग्राम पंचायत मटेना हरीश जोशी, संजय फर्स्वाण, प्रकाश रावल, हेम वर्मा, राहुल बिष्ट, सुनील पांडे, आनंद सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें