फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पिथौरागढ़ जिले की 18 ग्राम पंचायतों को बागेश्वर में शामिल करने की मांग

Sun, 11 May 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण न्यास ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को ज्ञापन दिया। उन्होंने पिथौरागढ़ जिले की 18 ग्राम पंचायतों को बागेश्वर जिले में शामिल करने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर जिले के लिए हेली सेवा का विस्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को वरिष्ठ नागरिकों ने अध्यक्ष दलीप सिंह खेतवाल के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को ज्ञापन दिया। उन्होंने गरुड़ के लिए चल रही हेली सेवा विस्तार बागेश्वर तक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पिथौरागढ़ जिले की बनकोट, पलतोड़ा, बटगेरी, सिरसोली, भरकोट, भट्टीगांव, जमतोला, रूगड़ी, ओलियागांव, डसीलाखेत, धारी धुमलाकोट, लाखतोली, वासीखेत, ऐरीड़ी, ढलोनासेरा को बागेश्वर में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी इन गांवों को शामिल नहीं किया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों ने ट्रामा सेंटर से विवेकानंद विद्यालय तक सड़क का निर्माण करने की भी मांग की।
उन्होंने बिलौना मेहनरबूंगा के बीच सरयू नदी के किनारे पार्क का निर्माण करने, पिरूल आधारित नीति को स्पष्ट करते हुए जनहित में उपयोगी बनाने, उन्होंने बागेश्वर नगर में पुराने भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश पर रोक लगाते हुए नदी घाटी शहरों की भांति विकसित करने की मांग की। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र सिंह परिहार, विधिक सलाहकार गोविंद सिंह भंडारी सहित कई वरिष्ठ लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें