फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 169 पद रिक्त

Thu, 03 Apr 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। छात्र-छात्राओं को बुनियादी शिक्षा देने के लिए जिले में 500 से अधिक प्राथमिक विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। निशुल्क शिक्षा पाने की आस में अभिभावक बच्चों का प्रवेश सरकारी विद्यालयों में करा रहे हैं लेकिन शिक्षकों की कमी दूर नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से 186 पदों पर नियुक्ति के लिए पांच काउंसलिंग कराई गईं। इसके बावजूद 169 पद अभी भी रिक्त रह गए हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर ब्लॉक में 246 प्राथमिक स्कूल संचालित हो रहे हैं। एराड़ी और गुरगुचा विद्यालय शिक्षक विहीन और 29 विद्यालय एकल शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं।
विभाग की ओर से एराड़ी, पैठाण, गुडनयार में तीन नए सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की गई है। वर्तमान में शिक्षकों के 80 पद रिक्त हैं। कपकोट ब्लॉक में 195 प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। जिनमें से सूनी गांव, सुलमति, उडियारी लाठी माजखेत विद्यालय शिक्षक विहीन और 54 विद्यालय एकल शिक्षक के भरोसे संचालित हैं। हालांकि 23 विद्यालयों में नए शिक्षकों की तैनाती की गई है। वर्तमान में 39 पद रिक्त हैं। गरुड़ ब्लॉक में 130 प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं जिनमें से सिमगड़ी, दाड़िमखेत, लमचूला, कलूटिया विद्यालय शिक्षक विहीन हैं।
विज्ञापन

55 विद्यालय एकल शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं और 50 पद रिक्त हैं। बीते दिनों विभाग की ओर से सात नए सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की गई है। नए शिक्षकों को 15 दिन के अंतराल में स्कूलों में ज्वाइनिंग करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें