फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: डीएलएड प्रशिक्षुओं ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की

Thu, 27 Mar 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएलएड प्रशिक्षुओं ने प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नई भर्ती करने की मांग की है। प्रशिक्षुओं ने देहरादून जाकर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन सौंपकर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन

जिले के डीएलएड प्रशिक्षुओं ने कहा कि प्रशिक्षण को पूरे हुए तीन महीने हो चुके हैं। लंबे समय से प्रशिक्षु सरकार और विभाग से नई भर्ती की मांग कर रहे हैं। प्रदेश के दुर्गम विद्यालयों में शिक्षकों के कई पद रिक्त हैं। कई विद्यालय एकल शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं। महिला प्रशिक्षुओं के दल ने शिक्षा मंत्री डॉ. रावत को ज्ञापन सौंपकर मांग पूरी करने की बात कही। प्रशिक्षुओं ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने जल्द नई शिक्षक भर्ती कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर स्वाति, सोनाली, किरन, आंचल, कृतिका, ज्योति और शालू मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें