फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 20 साल से बंद पड़े छात्रावास के ताले खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने निदेशक को ज्ञापन देकर छात्रावास खोलने की मांग की है। 15 दिन के भीतर छात्रावास नहीं खोलने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को एनएसयूआई के जिला महासचिव सागर जोशी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने निदेशक प्रो. जीसी साह और अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पुष्पा को ज्ञापन दिया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि बाबू जगजीवन राम बालिका छात्रावास को बने हुए 20 वर्ष पूरे हो चुके हैं लेकिन अभी तक छात्रावास में रहने की सुविधा छात्राओं को नहीं दी गई है। सामान्य छात्रावास का कार्य दो वर्ष पूर्व पूरा होने के बावजूद संचालन शुरू नहीं हो सका है। पूर्व में भी छात्रावास खोलने के लिए कई बार ज्ञापन सौंपे गए हैं। कार्यकर्ताओं ने 15 दिन के भीतर दोनों छात्रावासों के सुचारू संचालन की मांग की है। इस मौके पर प्रेम दानू, पंकज कुमार, राहुल बाराकोटी, हरीश नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें