फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: डेंगू के संदिग्ध मरीज मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन सतर्क

Wed, 16 Oct 2024 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। छह मरीजों में डेंगू के लक्षण मिलते ही जिला अस्पताल प्रशासन सतर्क हो गया है। डेंगू मरीजों के लिए अलग वार्ड, प्रत्येक बेड में मच्छरदानी और दवा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल अस्पताल में भर्ती मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने से अस्पताल प्रशासन को राहत मिली है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बुजुर्ग वार्ड को डेंगू वार्ड बनाया गया है। इसमें डेंगू के लक्षण वाले पांच मरीजों को भर्ती किया गया। वहीं दस वर्षीय बच्चे को आईसीयू में भर्ती किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने दावा किया है कि मरीजों की संख्या बढ़ने पर भी उन्हें उपचार के बेहतर इंतजाम किए गये हैं। अस्पताल में बेड, मच्छरदानी और दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। मरीजों की नियमित रूप से रक्त जांच की जा रही है। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ.गिरजा शंकर जोशी ने बताया कि डेंगू के मरीज बढ़ने पर अन्य वार्डों को डेंगू वार्ड में तब्दील किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर ट्रामा सेंटर में लगाए गए 18 बेड की सेवा मरीजों को दी जाएगी।
निगेटिव आई मरीजों की एलाइजा रिपोर्ट
बागेश्वर। जिला अस्पताल में डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की रिपोर्ट आ गई है। सीएमओ डॉ.कुमार आदित्य तिवारी ने बताया कि डॉ.प्रीति यादव से मिली जानकारी के अनुसार सभी छह मरीजों की एलाइजा रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल सभी मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें