फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: डिपो बनने से पहले चलती थी बस अब ठप है दिल्ली-भराड़ी सेवा

Mon, 09 Jun 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। लोगों को रोडवेज बसों की सेवा का लाभ देने के लिए चार सितंबर 2022 को जिला मुख्यालय के बिलौना में रोडवेज डिपो का शुभारंभ हुआ। डिपो से चार सेवाओं का ही संचालन हो रहा है। डिपो बनने से पहले अल्मोड़ा डिपो से संचालित होने वाली दिल्ली-भराड़ी सेवा का संचालन डिपो बनने के बाद बंद हो गया है।
विज्ञापन

40-50 हजार की आबादी वाले कपकोट क्षेत्र के लिए एकमात्र रोडवेज बस सेवा दिल्ली-भराड़ी का संचालन नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डिपो बनने से पहले संचालित होने वाली सेवा रोजाना भराड़ी से चलकर दिल्ली तक जाती थी। जिले में डिपो की स्थापना तो हुई लेकिन बसों और चालक-परिचालकों की कमी से सेवाओं का संचालन प्रभावित होता रहा। रोडवेज डिपो के बेड़े में 18 बसें हैं। 12 बसों का संचालन दिल्ली रूट की तीन सेवाओं के लिए होता है।
दो बसों का संचालन बरेली-बागेश्वर सेवा के लिए होता है और एक बस चारधाम यात्रा पर गई हुई है। डिपो में 26 चालक और 19 परिचालक कार्यरत हैं। चालक-परिचालकों की कमी से तीन बसें डिपो में खड़ी धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें