फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: चैंबर में हुआ रिसाव, नायल धपोला में पानी की दिक्कत

Sat, 07 Jun 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के नायल धपोला मेें पेयजल संकट को देखते हुए जल संस्थान ने जल जीवन मिशन के तहत सात महीने पहले पेयजल योजना का निर्माण कराया। पेयजल योजना के लिए बनाए गए चैंबर में रिसाव होने के कारण योजना से पेयजल की आपूर्ति सुचारू नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों को प्राकृतिक स्रोतों से पेयजल जुटाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले के नायल धपोला गांव में 25 परिवारों के लिए जल संस्थान ने 23 लाख रुपये की लागत से बीते दिसंबर 2024 में पेयजल लाइन का कार्य पूरा किया। इससे ग्रामीणों को उनकी आवश्यकता के अनुसार पेयजल उपलब्ध हो रहा था।
अब योजना के लिए स्रोत पर बनाए गए चैंबर मेंे पानी का रिसाव होने लगा है। गांव में होनी वाली पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों को पेयजल जुटाने के लिए घर से दूर प्राकृतिक स्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण केदार सिंह ने बताया कि योजना के लिए बनाए गए चैंबर में पानी का रिसाव हो रहा है। उन्होंने ग्रामीणों के साथ जाकर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की कोशिश की लेकिन टंकी में पानी नहीं रुकने से गांव की आपूर्ति सुुचारु नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण गोपाल सिंह, मंजीत सिंह, लक्ष्मण सिंह, हरीश सिंह आदि ने टंकी की मरम्मत कर आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें