फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर-हरिद्वार सेवा के संचालन में मुख्यालय की स्वीकृति का इंतजार

Sat, 31 May 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में रोडवेज डिपो तो बना लेकिन चालक-परिचालकों की कमी के चलते कोई नई सेवा का संचालन नहीं हो पाया। जिले के डिपो से वर्तमान में भी उन्हीं सेवाओं का संचालन हो रहा है। जो सेवाएं डिपो बनने से पहले अल्मोड़ा से संचालित होती थी। डिपो की ओर से बागेश्वर-हरिद्वार सेवा को चलाने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है जिसकी स्वीकृति मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

वर्तमान में डिपो से चार सेवाओं का संचालन होता है। जिसमें से तीन सेवाएं ग्रामीण क्षेत्रों से दिल्ली और एक सेवा जिला मुख्यालय से बरेली रुट पर संचालित होती है। चालक-परिचालकों की कमी से डिपो के अधीन भराड़ी-दिल्ली सेवा का संचालन लंबे समय से नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते कपकोट क्षेत्र के ग्रामीणों को रोडवेज बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बीते दिनों डिपो की ओर से बागेश्वर-हरिद्वार सेवा के संचालन का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा है। जिसके लिए स्वीकृति और चालक-परिचालक नहीं मिल पा रहे हैं। जिसके चलते डिपो की ओर से सेवा का संचालन नहीं किया जा रहा है।
डिपो से नई सेवाओं को संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है। बागेश्वर-हरिद्वार सेवा के संचालन के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। अनुमति मिलने के बाद संचालन किया जाएगा।- नरेंद्र गौतम, एआरएम, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें