फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अब जिला अस्पताल में शुक्रवार को भी होंगे अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में अब शुक्रवार को भी अल्ट्रासाउंड होंगे। जिला अस्पताल में बीते पांच महीने से मातृत्व अवकाश पर गईं रेडियोलॉजिस्ट लौट आई हैं। अब महिलाओं और अन्य लोगों को सप्ताह में छह दिन अल्ट्रासाउंड सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सोमवार से रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अनुराधा नेगी जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं देने लगी हैं। इसके बाद से जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की संख्या बढ़कर दो हो गई है। पूर्व में एक ही रेडियोलॉजिस्ट सप्ताह में शुक्रवार के दिन सीएचसी कांडा में अल्ट्रासाउंड करते थे। इसके चलते जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं होते थे। एक रेडियोलॉजिस्ट के आपातकालीन अवकाश पर जाने से भी सेवा प्रभावित होती थी। अवकाश से लौटी रेडियोलॉजिस्ट ने दोबारा जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करना शुरू कर दिया है। इससे मरीजों और गर्भवतियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
नवनियुक्त निश्चेतक ने भी संभाला कार्यभार
बागेश्वर। जिला अस्पताल में तैनात निश्चेतक का अनुबंध पूरा होने से अस्पताल में ऑपरेशन से संबंधित कार्य प्रभावित हो रहे थे। लंबे समय से लोग अस्पताल में निश्चेतक की तैनाती करने की मांग कर रहे थे। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों की मांग को देखते हुए निश्चेतक को तैनात कर दिया है। सीएचसी बैजनाथ में तैनात निश्चेतक डॉ. अरुण प्रकाश ने कार्यभार संभाल लिया है। इसके बाद से जिला अस्पताल में ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट मातृत्व अवकाश से वापस आ गई हैं। अब जिला अस्पताल में दो रेडियोलॉजिस्ट हो चुके हैं जिससे शुक्रवार को भी अल्ट्रासाउंड हो सकेंगे। अस्पताल में निश्चेतक का अनुबंध समाप्त होने से निश्चेतक की कमी बनी हुई थी। नवनियुक्त निश्चेतक ने कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन


डॉ. एएम शर्मा, प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पताल बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें