फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नमामि गंगे अभियान का सरयू नदी के घाटों पर नहीं दिख रहा असर

Sun, 27 Apr 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। एक ओर सरकार नदियों और उनके घाटों को साफ और स्वच्छ रखने के लिए नमामि गंगे और तमाम अभियान चलाकर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। दूसरी ओर बागेश्वर में सरयू नदी के पवित्र घाटों में जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। घाटों की सफाई नहीं होने से नदियां दूषित हो रही हैं।
विज्ञापन

सरयू नदी में जगह- जगह गंदगी के फैलने से बागनाथ मंदिर और स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रविवार को सरयू आरती स्थल के समीप से कूड़ा नहीं उठा जिससे वहां आकर आरती करने वालों श्रद्धालुओं और आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बागनाथ मंदिर में दर्शन के लिए हर रोज आने वाले सैकड़ों श्रद्धालु किसी तरह गंदगी से बचकर नदी की पूजा कर रहे हैं और स्नान कर रहे हैं। नदी किनारे गंदगी का अंबार होने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है।
विज्ञापन

सरयू और गोमती नदी में नियमित सफाई अभियान चलाने के लिए सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। जल्द ही घाटों को साफ कर लिया जाएगा।
ईओ मोहम्मद यामीन शेख , ईओ नगर पालिका बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें