फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: डामरीकरण की गुणवत्ता पर स्थानीय व्यापारियों ने उठाए सवाल

Sat, 26 Apr 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा तहसील क्षेत्र के कांडा-रावतसेरा सड़क पर इन दिनों डामरीकरण का कार्य चल रहा है। कांडा पड़ाव में हुए डामरीकरण की गुणवत्ता पर स्थानीय व्यापारियों ने सवाल खड़े किए हैं। शुक्रवार को कांडा पड़ाव में हुआ डामरीकरण अगले दिन से ही उखड़ने लगा है। स्थानीय व्यापारी महेश पंत ने बताया कि डामरीकरण के दौरान गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। सड़क का डामर अगले ही दिन उखड़ जा रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद सड़क पर डामरीकरण का कार्य हो रहा है लेकिन गुणवत्तापूर्वक कार्य नहीं होने से डामर जल्दी उखड़ रहा है।
विज्ञापन

व्यापारी गंगा लाल वर्मा, बबलू कांडपाल, अशोक जोशी, भास्कर जोशी, पवन वर्मा, आदि ने डामरीकरण की गुणवत्ता में सुधार करने की मांग की है। लोनिवि के एई ओमप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर मौका मुआयना किया गया। कुछ स्थानों पर नमी होने से डामर उखड़ रहा है जिसे दोबारा से ठीक किया जाएगा। ठेकेदार को गुणवत्तापूर्वक कार्य करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें