फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिठकुला-लीती पेयजल योजना की होगी जांच : डीएम

Sun, 10 Sep 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रिठकुला-लीती-शामा पेयजल योजना के पुनर्गठन के काम में अनियमितता का मामला सामने आने के बाद डीएम अनुराधा पाल ने पुनर्गठन के काम की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

जलसंस्थान के अधीन रिठकुला-लीती-शामा पेयजल योजना के पुनर्गठन का काम वर्तमान में पेयजल निगम बागेश्वर कर रहा है। क्षेत्र के लोगों ने पुनर्गठन के काम की खामियों को उजागर करते हुए वीडियो वायरल किया था जिसमें उन्होंने कहा कि पाइप लाइनों को नियमानुसार जमीन में दबाने के बजाय खुला छोड़ दिया है। इस पर अमर उजाला ने रविवार के अंक में निगम ने खुले में बिछा दी पेयजल लाइन शीर्षक से प्रमुखता खबर प्रकाशित की।
डीएम अनुराधा पाल ने कहा कि पुनर्गठन के काम की जांच कराई जाएगी। जांच में मानकों की अनदेखी की पुष्टि होने पर पेयजल निगम के जिम्मेदार अभियंताओं के साथ ही ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुनर्गठन कार्य नियमानुसार कराया जाएगा, ताकि जनता को योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें