फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बारिश के दौरान डौला में मकान क्षतिग्रस्त

Fri, 05 Jul 2024 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बारिश के दौरान कपकोट के डौला में आवासीय मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। बारिश के कारण जिले की कई सड़कों पर मलबा आ गिरा। बृहस्पतिवार को 16 सड़कों पर यातायात बाधित रहा। शाम को चार सड़कों पर यातायात बहाल हो गया था। बुधवार को बागेश्वर में 16, गरुड़ में 15 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कपकोट के डौला में पान सिंह पुत्र खीम सिंह का आवासीय मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। कमेड़ीदेवी-स्यांकोट, डाना-डीक्टा, सनेती-बैकोड़ी, कपकोट-तेजम, रावतसेरा-मानाकभड़ा, खातीगांव-देवतोली, हरसीला-पोलिंग, सूपी-हरकोट, भयूं-गडेरा, बघर, मुराग-सूपी, धरमघर-माजखेत, कपकोट-पिंडारी, मुनार-गांसी, कन्यालीकोट-जगथाना, कांडा पड़ाव-पंगचौड़ा सड़क मलबा, बोल्डर गिरने से बाधित थी। शाम को कमेड़ी-स्यांकोट, सनेती-बैकोड़ी, कपकोट-तेजम, कन्यालीकोट-जगथाना सड़क पर यातायात बहाल हो गया। 12 सड़कें अब भी बंद हैं। बंद सड़कों को खोलने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें