फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सड़कों पर बह रहा बारिश का पानी, धंस रहीं सड़कें

Fri, 05 Jul 2024 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बारिश ने सड़क निर्माण एजेंसियों की पोल खोल कर रख दी है। पहले दो दिन की बारिश में 13-13 सड़कें बंद रही थीं। तीसरे दिन बुधवार को बारिश के दौरान मलबा आने से 24 सड़कें बंद हो गईं। बृहस्पतिवार को 16 सड़कों पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

मानसून से पहले सड़कों की निकास नालियां और बंद कलमठ खोलने के लिए प्रशासन का बैठकों का दौर चला। बंद पड़ी निकास नाली और कलमठ खोलने की हिदायत दी गई लेकिन सड़क निर्माण एजेंसियों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। जिला मुख्यालय में सड़कों की निकास नालियों को दुरुस्त नहीं किया गया है। मंडलसेरा बाईपास में निकास नालियों की सफाई न होने से सड़क पर बारिश का पानी बह रहा है। सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। बिलौना एनएच के साथ ही पगना सड़क पर निकास नालियां बंद हैं।
बालीघाट-दोफाड़-धरमघर सड़क पर कई स्थानों पर निकास नाली बनी ही नहीं है। कपकोट की अधिकतर सड़कों पर निकास नाली और कलमठ बंद हैं। निकास नालियां बंद होने के कारण सड़कों पर बरसात का पानी, मलबा बह रहा है। सड़कों को नुकसान पहुंच रहा है। सड़कें धंस रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों का जायजा लिया जाएगा। इसके लिए संबंधित महकमों से जानकारी ली जाएगी। बंद निकास नालियों को खुलवाया जाएगा।

मोनिका एसडीएम बागेश्वर



सड़कों की निकास नाली, कलमठों का निरीक्षण किया जाएगा। आदेश का पालन न करने की बात सामने आई तो कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

अनुराग आर्य, एसडीएम, कपकोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें