गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ माल्दे कपकोटी मोटर मार्ग पर बारिश से जगह-जगह पर बने गड्ढों को भरने के संबंध में स्थानीय लोगों ने लोनिवि से कई बार कहा। लोनिवि ने जब स्थानीय लोगों की मांग को गंभीरता से नहीं लिया तो स्थानीय लोगों ने रविवार को श्रमदान कर गड्ढों को खुद भर दिया।
बारिश से गरुड़ माल्दे कपकोटी मार्ग पर जगह-जगह पर गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है जिससे सड़क पर पैदल चलने वालों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। नौघर वार्ड के लोगों ने लोनिवि से गड्ढों को भरने के संबंध में कई बार लोनिवि के जेई और ईई से कहा। विभाग ने वार्ड के लोगों की मांग को गंभीरता से नहीं लिया। रविवार को शिक्षक दलीप भाकुनी, मिंकू अल्मिया, पप्पू अल्मिया, दरवाल सिंह, लंक्की गंगोला ने सड़क पर बने गड्ढों को मिटटी, पत्थर और बालू से भरा। संवाद