फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अधिवक्ता से मारपीट करने के आरोपी गिरफ्तार

Sun, 06 Aug 2023 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस ने वरिष्ठ अधिवक्ता कुंडल सिंह धपोला पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को तहसील रोड निवासी अधिवक्ता कुंडल सिंह धपोला ने कोतवाली में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमला करने, कार से कुचलने की कोशिश करने, जान से मारने की धमकी देने के संबंध में तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 307,504,506 के तहत अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया।
एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे के निर्देश पर कोतवाली की वरिष्ठ एसआई खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। एसएसआई बिष्ट ने बताया कि पड़ताल में पंकज कुमार (29) निवासी दुगालखोला अल्मोड़ा और विवेक चंद्र (32) निवासी दुगालखोला अल्मोड़ा के वारदात में शामिल होने की बात सामने आई। शनिवार रात 9:35 बजे ताकुला रोड बागेश्वर से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिवक्ता नहीं करेंगे आरोपियों की पैरवी

बागेश्वर। वरिष्ठ अधिवक्ता कुंडल सिंह धपोला पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों की बागेश्वर के अधिवक्ता पैरवी नहीं करेंगे। जिला बार एशोसिएशन के अध्यक्ष विनोद भट्ट नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने फैसला लिया है कि इस मामले में कोई भी अधिवक्ता अभियुक्तों की पैरवी नहीं करेगा। इस मौके पर कई अधिवक्ता मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें