फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: लाहुरघाटी के वाशिंदों को फोन करने के लिए आना पड़ रहा ब्लॉक मुख्यालय

Sat, 24 Feb 2024 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। लाहुर घाटी की संचार व्यवस्था अस्तव्यस्त होने से घाटी के दस गांवों के ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अति आवश्यकीय कार्य के लिए फोन करने घाटी के वाशिंदे 25 किमी दूर ब्लॉक मुख्यालय आने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

लाहुरघाटी के उड़खुली में एक मात्र बीएसएनएल का टावर है। टावर अक्सर खराब रहने से जाख दाड़िमखेत, नैकाना, खुमटिया, लमचूला, हरबाड़, पंद्रहपाली, गनीगांव, कालारौ, बैगांव, सिमगढ़ी, गढ़खेत आदि गांवों के ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आवश्यकीय कार्य के लिए लाहुरघाटी के ग्रामीण फोन करने 25 किमी दूर ब्लॉक मुख्यालय आने के लिए मजबूर हैं। गनीगांव की बीडीसी सदस्य और कनिष्क ब्लॉक प्रमुख दीपा जोशी, जाख की ग्राम प्रधान हेमा परिहार, पूर्व ग्राम प्रधान ईश्वर परिहार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शोभा आर्या ने दूर संचार विभाग से घाटी की संचार व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने की मांग की है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के सांसद अजय टम्टा बताया कि लाहुरघाटी की संचार व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार गंभीर है। लाहुरघाटी में छह टावर निर्माणाधीन हैं। टावरों का निर्माण कार्य जल्द पूरा होने के बाद घाटी की संचार व्यवस्था ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें