फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता में अखिलेश ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 11 Jul 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के ताइक्वांडो खिलाड़ी अखिलेश सिंह ने राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने दिल्ली के खिलाड़ी को हराकर पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

कर्नाटक के शिमोगा में आयोजित 40वीं राष्ट्रीय जूनियर और 13वीं नेशनल पूमसे ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अखिलेश ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने गुजरात, तमिलनाडु, असम, राजस्थान, उड़ीसा के खिलाड़ियों को हराकर अंतिम बाउट में दिल्ली के खिलाड़ी को 7-0, 6-7 और 9-0 से हराकर मुकाबला जीता। एचएनबी स्टेडियम के ताइक्वांडो प्रशिक्षक विक्रम भंडारी ने बताया कि अखिलेश कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। वर्तमान में वह स्टेडियम में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल, ताइक्वांडो एसोसिएशन अध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय, सचिव नरेश तलरेजा ने खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें