फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कूड़ा निस्तारण का स्थायी समाधान न होने से लोग परेशान

Tue, 11 Jul 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं है। सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा हुआ है। कूड़े से उठती दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हो गया है। कूड़ा निस्तारण का स्थायी समाधान नहीं होने से संक्रमित बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्राम प्रधान भानाराठ पंकज आगरी ने बताया बिधूना व धन्यारी गांव के बीच में सड़क किनारे कूड़ा निस्तारण स्थल बनाया गया। जिला पंचायत की गाड़ी दो सप्ताह में एक बार कूड़ा स्थल से कूड़ा उठाती है। इससे यहां कूड़े का ढेर जमा हो जाता है। व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा ने बताया प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत कराने के बाद भी नहीं सुनी गई। अब इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें