फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: चिलियानौला की पेयजल और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग

Mon, 10 Jul 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। हिमालयन वृद्ध जन कल्याण समिति की नगरपालिका परिषद में हुई बैठक में चिलियानौला पालिका क्षेत्र की पेयजल समेत अन्य समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान समिति का सदस्यता अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन


समिति के सदस्यों ने पेयजल संबंधी समस्या का समाधान न होने पर पेयजल विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। क्षेत्र की ड्रेनेज समेत अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग की। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार सक्सेना ने कहा कि पेयजल की समस्या के समाधान के लिए जल संस्थान और जल निगम के साथ मिलकर बृहद योजना बनाने की पहल चल रही है। ड्रेनेज व्यवस्था के लिए भी शासन स्तर पर कार्रवाई चल रही है। समिति के निदेशक एचजेबी सिंह ने बताया कि समिति पूरे प्रदेश में वृद्धजनों की समस्याओं के लिए कार्य कर रही है। समिति अध्यक्ष कुंदन बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना देवी, चंदन रावत, उमा रावत, गीता फुलोरिया, भूपाल अधिकारी, हरीश कालाकोटी, रघुवर परिहार, कविंद्र कुर्वाबी, लक्ष्मण जीना, जीवन सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें