फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: निपुण बनकर ही चुनौतियों का सामना कर सकते हैं शिक्षक

Mon, 11 Sep 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बुनियादी साक्षरता, संख्या ज्ञान एवं विद्यालयी सुरक्षा पर आधारित छह दिनी प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण में कई विद्यालयों के 36 शिक्षक-शिक्षिकाएं हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को प्रशिक्षण का शुभारंभ डायट प्राचार्य डॉ. कुंदन सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन के तहत संचालित सभी गतिविधियां विद्यालय के केंद्र में रहनी चाहिए। समग्र शिक्षा की जिला समन्वयक किरन जोशी ने विद्यालयों में निपुण गतिविधि पुस्तिकाओं के माध्यम से शिक्षण कार्य कराने को कहा। डीएलएड प्रशिक्षुओं ने निपुण गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. संदीप कुमार जोशी ने बताया कि धारा प्रवाह पठन, मापन, अंकों की समझ, गणितीय संप्रेक्षण, विद्यालयी सुरक्षा एवं स्वच्छता आदि बिंदुओं के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। 18 सितंबर से ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण शुरू होगा। प्रशिक्षण में बलवंत कालाकोटी, संजय पूना, वंशीधर जोशी, देवेंद्र बिष्ट ने सहयोगी रहे। इस मौके पर डायट प्रवक्ता रवि कुमार जोशी, डॉ. बीडी पांडेय, डॉ. चंद्रमोहन जोशी, मीतू पंत, हीरा रौतेला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें